HP Cabinet Decisions : हिमाचल में बनेगी एकीकृत स्पेशल टास्क फोर्स, इलेक्ट्रिक में बदलेंगी 1000 टैक्सियां

CABINET

मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। 

 

इलेक्ट्रिक में बदलेंगी 1000  टैक्सियां 

मंत्रिमंडल बैठक में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना-2023 के तहत 1000 पेट्रोल और डीजल टैक्सियों को इलेक्ट्रिक टैक्सी में बदलने के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

एकीकृत स्पेशल टास्क फोर्स बनेगी

मंत्रिमंडल ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का स्पेशल टास्क फोर्स में विलय कर गृह विभाग के अधीन एक एकीकृत स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य संचालन क्षमता में सुधार और नशे से जुड़े मामलों से निपटने के लिए एक प्रभावी एजेंसी तैयार करना है। इसके साथ ही प्रदेश में पंचायत स्तर पर एंटी चिट्टा अभियान चलाने को भी मंजूरी प्रदान की गई।

Himachal Cabinet Decisions : पंचायतों का होगा पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *