हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना में गड़बड़झाले की जांच कर रही विजिलेंस को प्रदेश के 98 निजी अस्पतालों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के सबूत मिले हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर अब विजिलेंस ब्यूरो इन अस्पतालों के प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की तैयारी में है। जांच में सामने आया है कि इन अस्पतालों ने फर्जी मेडिकल बिल बनाकर राज्य सरकार को लाखों रुपये की चपत लगाई है।
जांच में पाया गया कि जिन ऑपरेशनों और उपचार पर सामान्य तौर पर कुछ हजार रुपये खर्च होने चाहिए थे, उनके लाखों रुपये तक के बिल तैयार कर भुगतान करवाया गया। कई मामलों में मरीजों के उपचार से जुड़े दस्तावेजों और अस्पतालों की ओर से प्रस्तुत बिलों में अंतर पाया गया है। कुछ अस्पतालों ने ऐसे उपचार के भी क्लेम लगाए, जिनकी पुष्टि रिकॉर्ड में नहीं हो पाई। कई जगहों पर एक ही मरीज के नाम पर अलग-अलग बिल प्रस्तुत करने की बात भी सामने आई है।
हिमाचल पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही, मतदान के दिन ड्यूटी से गायब हो गया कर्मचारी
