केलंग में माइनस 2.1 व कुकुमसेरी में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 10 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के बाद गुरुवार से हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर धूप खिलेगी, जिससे अचानक बढ़ी सर्दी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी।