Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

himachal weather 646f562bf2dee1f106e61e4b8657b22d

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। उधर, प्रदेश में बदले मौसम के बीच लाहौल-स्पीति के माइनस तापमान में झील और झरने जम गए हैं। राज्य में 14 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। आज राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिली हुई है।

 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 13 दिसंबर तक माैसम शुष्क बना रहेगा। 14 दिसंबर को उच्च पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 15 से फिर पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है। वहीं मैदानी व कम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में सुबह और देर रात के घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर 11 से 13 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है।

Jan Sankalp: सीएम सुक्खू ने कहा, “हम 52 सीटें जीतेंगे और वोल्वो में आएंगे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!