Jan Sankalp: सीएम सुक्खू ने कहा, “हम 52 सीटें जीतेंगे और वोल्वो में आएंगे

Jan Sankalp

मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने पूर्व की भाजपा सरकार को खूब खरी-खरी सुनाई। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा भी कर दिया। मंच से मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जब सीएम बना तो पूर्व सरकार ने जनता पर 75 हजार करोड़ का कर्जा छोड़ा था, जिसके चुकाने के लिए हमें कर्जा लेना पड़ रहा है।श्री सुक्खू ने पूर्व की जयराम सरकार पर कहा कि डबल इंजन की सरकार थी, तो इतना कर्ज क्यों लेना पड़ा।

 

 

यही नहीं, छठे वेतन आयोग का 10 हजार करोड़ का एरियर भी हमारी सरकार पर छोड़ दिया, लेकिन मौजूदा सरकार ने आर्थिक चुनौति का डटकर सामना किया। आपदा के दो साल बाद 2 हजार करोड़ रुपए केंद्र से मंजूर हुए। केंद्र हमारे हाथ बांधने की कोशिश कर रहा है। हमारी सरकार ने हर आपदा प्रभावित को बसाने का काम किया है, जिसके लिए प्रभावितों के लिए नियम और कानून बदले। भाजपा ने चुने हुए विधायकों को खरीदने तक की कोशिश की।

 

Himachal Pradesh High Court: राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली पर राज्य सरकार से जवाब तलब

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!