Himachal News : कचरा संग्रहण के लिए इस्तेमाल होंगे 800 ई-रिक्शा

Anirudh Singh

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायती क्षेत्रों में कचरा संग्रहण के लिए 800 ई-रिक्शा इस्तेमाल किए जाएंगे। आने वाले वित्तीय वर्ष में कचरा प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी। ग्रामीण विकास, स्वच्छता के साथ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यह बात कही।

[the_ad id=”1301″]

उन्होंने पर्यावरण स्वच्छता की अलख जगाने और जमीनी स्तर पर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। वेस्ट वॉरियर्स संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में धर्मशाला, कसौली, मनाली, बीड़ और रेणुका जी के 45 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली भी मौजूद रहे।

 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here
 
 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *