CYBER FRAUD
शातिर लोगों को अब क्रिप्टो करंसी के नाम पर इन्वेस्ट करने के झांसे में फंसा कर चूना रहे हैं। प्रदेश में साइबर ठगों ने क्रिप्टो करंसी के नाम पर इन्वेस्टमेंट करवाने के झांसे में फंसाकर कई लोगों को ठगा है। क्रिप्टो करंसी ठगी के नाम पर ठगने को लेकर शिकायतें साइबर सैल ने दर्ज की हैं। साइबर सैल शिमला की ओर से क्रिप्टो करंसी ठगी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी में बताया कि वर्तमान में यह देखने में आया है कि काफी हिदायत देने के बाद भी लोग बिना किसी जानकारी व बिना किसी जांच के क्रिप्टो करंसी में इन्वेस्ट करना शुरू कर देते हैं और अप्रमाणित एक्सचेंज व क्वाइन के झांसे में फंस जाते हैं।

साइबर सैल की एडवाइजरी में बताया कि साइबर ठग लोगों से ठगी हुई राशि का दुरुपयोग साइबर अपराधी डार्क वेब पर अवैध गतिविधियों हेतु भी कर रहे हैं। इसकी गुमनामी और ट्रेसिंग में कठिनाई अपराधियों के लिए इसे सुविधाजनक बनाती है। हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों से क्रिप्टो करंसी से संबंधित शिकायतें 1930 के माध्यम से प्राप्त हुई हंै। साइबर सैल की एडवाइजरी में बताया कि क्रिप्टो करंसी में निवेश करते समय सावधानी बरतें और केवल प्रामाणिक और लाइसेंस प्राप्त एक्सचेंजों पर ही लेनदेन करें।
बिना केवाईसी वाले या अत्यधिक रिटर्न का वादा करने वाले प्लेटफार्म से बचें। इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। यदि आपको किसी प्रकार की धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग या अवैध क्रिप्टो लेनदेन की जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी साइबर क्राइम थाने या हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें।
हिमाचल के शहरों के लिए ब्राजील मॉडल पर बनेगी योजना, PWD मंत्री ने अधिकारियों से की चर्चा
