हिमाचल में पानी की बिक्री के लिए तय होगी एक समान कीमत, कैबिनेट का बड़ा फैसला

himachal cabinet

Cabinet Decisions: हिमाचल प्रदेश के जल संसाधनों से राजस्व जुटाने के लिए सरकार अतिरिक्त कच्चे पानी की बिक्री को लेकर नई व्यवस्था लागू करेगी। इसके तहत पड़ोसी राज्यों, सरकारी संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों को पानी उपलब्ध करवाने की शुरुआती कीमत 100 रुपये प्रति 1000 क्यूबिक फीट निर्धारित की गई है।

 

यह दर प्रदेश में पहले से संचालित और भविष्य में स्थापित होने वाली जल परियोजनाओं पर लागू होगी। अंतरराज्यीय परियोजनाएं भी इसके दायरे में आएंगी। दरों में समय-समय पर बदलाव थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आधार पर किया जाएगा।

 

प्राकृतिक अदरक और सी-ग्रेड सेब की खरीद दर बढ़ी।

किसानों और बागवानों को राहत देते हुए सरकार ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है। वहीं, मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के तहत सी-ग्रेड सेब की खरीद कीमत में भी एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी दर 12 रुपये के बजाय 13 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। इससे उन बागवानों को लाभ मिलेगा, जिनकी उपज बेहतर ग्रेड में शामिल नहीं हो पाती।

Himachal Cabinet Decisions: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1500, नई योजना को मंजूरी

 

Author: Ram Bhardwaj

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *