Accident: सिरमौर में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, 9 घायल और एक की मौत

Accident

जिला सिरमौर के नाहन कुमारहट्टी शिमला एनएच 907ए बोलेरो कैंपर खाई में गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 09 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल सराहां ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया है। उधर, पच्छाद पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

9 घायल और एक की मौत

जानकारी के अनुसार हादसा नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर डुंगा घाट के समीप एक तीखे मोड़ पर पेश आया, जहां बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए कयाणा की ओर जा रहे लिंक रोड पर जाकर रुकी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मृतक की पहचान काकू (30) पुत्र रत्न सिंह, गांव पारवा डाकघर कांंटी नांशो तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुए है। जबकि घायलों कुलदीप (30) पुत्र रत्न सिंह गांव खनलोग, कोडगा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर,

सिरमौर में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त,
सिरमौर में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त,

 

अनिल (34) पुत्र सूरत सिंह पता उपरोक्त, राहुल (23) पुत्र गुमान सिंह पता उपरोक्त, विक्रम (21) पुत्र सूरत सिंह गांव बाईला, डाकघर हरलोग, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, शिशुपाल (28) पुत्र सुरेश गांव टिकरा, डाकघर भजौण, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, गोलू चौहान (21) पुत्र कल्याण सिंह गांव बाईला, डाकघर हरलोग, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, सार्थक चौहान (20) पुत्र दीप चंद गांव पैदवा, डाकघर कोडगा तहसील, कमरऊ, जिला सिरमौर, पिंकू (19) पुत्र रत्न सिंह गांव पारवा डाकघर कांटी नांशो तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर व राहुल (20) पुत्र रत्न सिंह पता उपरोक्त शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया जा रहा है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

हिमाचल में प्री-प्राइमरी प्रवेश के लिए अब इंटरव्यू नहीं, अधिसूचना जारी

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *