सायर त्योहार के चलते 17 सितंबर को मंडी जिले में सरकारी छुट्टी, ऊना में कॉलेज-स्कूल रहेंगे बंद

cm sukhu

हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में गुरुवार, 17 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे। ऊना जिले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एंटी चिट्टा वॉकथॉन के दौरान स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। वहीं, मंडी जिले में स्थानीय सायर पर्व (Sair Festival) के चलते स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। ऊना में बुधवार को आयोजित एंटी चिट्टा वॉकथॉन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया।

 

उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को जेन जी और जेन अल्फा का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें माता-पिता और जागरूक युवाओं की भी अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री ने ऊना में करीब 40 डिग्री तापमान के बीच वॉकथॉन में शामिल हुए युवाओं के उत्साह की सराहना की।

[the_ad id=”1301″]

उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी और जागरूकता नशे के खिलाफ अभियान को मजबूती देती है। इसी दौरान उन्होंने गुरुवार को ऊना जिले के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की। ऊना में यह अवकाश स्कूलों के लिए रहेगा। अन्य शिक्षण संस्थानों के संबंध में जारी आधिकारिक आदेशों को प्राथमिकता दी जाएगी।

[the_ad id=”1304″]

Today Himachal News: 30 नवंबर तक जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट, नहीं तो अटक सकती है पेंशन

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *