CM सुक्खू के निर्देश, मुख्यमंत्री सहारा योजना का होगा लोकल ऑडिट

cm sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री सहारा योजना और हिमकेयर योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने इस अवसर पर सहारा योजना का लोकल ऑडिट करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के सत्यापन के लिए जिला स्तर पर 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस क्षेत्र से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

[the_ad id=”1301″]

 

उन्होंने सहारा योजना के लाभार्थियों को हिम परिवार पोर्टल से जोड़ने के निर्देश भी दिए। उन्होंने हिमकेयर योजना के तहत विभिन्न मापदंडों और बजट के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत पंजीकरण के समय लाभार्थियों का सत्यापन फेस रिकॉगनेशन आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए स्वास्थ्य और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नैंस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकर नवीनीकरण, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नैंस गोकुल बुटेल, अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत, सचिव स्वास्थ्य प्रियंका बासु इंग्टी और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

[the_ad id=”1301″]

रिश्वत लेने के आरोप में HRTC अधीक्षक सस्पेंड, निगम प्रबंध निदेशक ने जारी किए आदेश

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *