कर्नाटक वन विभाग हसन, चिकमगलुरु और कोडागु में मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए भद्रा वन्यजीव अभयारण्य में पकड़े गए हाथियों को ‘सॉफ्ट रिलीज़’ करेगा।
भद्रा वन्यजीव अभयारण्य (Bhadra Wildlife Sanctuary) कर्नाटक के चिकमगलुरु और शिवमोग्गा जिलों में स्थित है। इसका नाम भद्रा नदी के नाम पर रखा गया है, जो अभयारण्य से होकर बहती है।
1951 में इसे वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया और 1998 में यह प्रोजेक्ट टाइगर रिज़र्व बन गया। यह 2002 तक गाँवों के पुनर्वास कार्यक्रम को पूरा करने वाला भारत का पहला बाघ अभयारण्य था।






