वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के गारो ग्रीन स्पाइन प्रोजेक्ट दल ने मेघालय के नारंग वारी विलेज रिजर्व फॉरेस्ट में एक दुर्लभ बिंटुरोंग को कैमरा ट्रैप में कैद किया। यह जंगल बलपक्रम नेशनल पार्क (Balpakram National Park) के बफर जोन में है। बिंटुरोंग, जिसे भालू बिल्ली के नाम से भी जाना जाता है, भारत का सबसे बड़ा सिवेट है। यह दक्षिण पूर्व एशिया के घने जंगलों में पाया जाने वाला एक सर्वाहारी स्तनपायी है।
इसकी सीमा नेपाल, भारत और भूटान से लेकर सुमात्रा, जावा और बोर्नियो तक फैली हुई है। मेघालय में स्थित बलपक्रम नेशनल पार्क अपनी समृद्ध जैव विविधता और सुंदर परिदृश्यों के लिए जाना जाता है। यह शिलांग से लगभग 134 किमी दूर वेस्ट गारो हिल्स जिले में स्थित है
किस राज्य के रेलवे स्टेशनों पर सौर ऊर्जा प्रतिष्ठानों की संख्या सबसे अधिक है?






