हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने से लेकर किसानों और बागवानों को राहत देने तक, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। सरकार ने महिलाओं के लिए नई आर्थिक सहायता योजना को हरी झंडी दी है।
इसके तहत 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के लिए करीब 3.50 लाख महिलाओं की पहचान किए जाने की जानकारी दी गई है। बैठक में पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों की नियुक्ति, बिजली परियोजनाओं की नीति में बदलाव और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाने सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
महिलाओं को 1500 रुपये
प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। योजना के अंतर्गत 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता दी जाएगी। सरकार ने इसके दायरे में आने वाली लगभग 3.50 लाख महिलाओं की पहचान की है। योजना के साथ पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने का प्रावधान भी जोड़ा गया है।
कैबिनेट ने बताया कि 59 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की मासिक सहायता पहले ही 1050 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की जा चुकी है। अब इससे कम आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को भी नई योजना के माध्यम से आर्थिक मदद मिलेगी। हालांकि, आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता से जुड़ी विस्तृत शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।
हिमाचल के 300 से अधिक स्कूल बनेंगे CBSE स्कूल, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान