कुल्लू कारदार विवाद: वंशानुगत दावे को झटका, DC के आदेश रद्द

COURT

हाईकोर्ट ने कुल्लू के देवता त्रियुगी नारायण मंदिर के कारदार विवाद में डीसी का समीक्षा आदेश रद्द कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वित्तीय गड़बड़ी पर हटाए गए व्यक्ति के बेटे को सीधे वंशानुगत हक नहीं मिल सकता। न्यायाधीश संदीप शर्मा की पीठ ने करम चंद की याचिका पर यह फैसला सुनाया। पुराने कारदार पुरुषोत्तम को 2017 में गड़बड़ी पर हटाया गया था। उनके निधन के बाद बेटे कृष्ण बलदेव ने पद पर दावा किया था।

Himachal High Court : कुल्लू कारदार विवाद पर हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला
कुल्लू कारदार विवाद पर हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला

डीसी कुल्लू ने बिना सभी पक्षों को सुने उसे सीधे कारदार नियुक्त कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा कि पारंपरिक नियमों के अनुसार ऐसी स्थिति में हारियानों की आम सहमति जरूरी है। अदालत ने डीसी को चार सप्ताह में बैठक बुलाकर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Himachal High Court: जमानत बॉन्ड रद्द करने से पहले नोटिस देना अनिवार्य नहीं

 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *