CM SUKHU
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। शिमला में बारिश के कारण सीएम गाड़ी में चंडीगढ़ तक निकले व आगे फ्लाइट में रवाना हुए। मौसम प्रतिकूल होने के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री का सुबह निकलने का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण चौपर उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद दोपहर को सीएम गाड़ी के माध्यम से आगे निकले।
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्लयूसी) की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंच गए हैं। मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचे। यहां से फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जबकि प्रतिभा सिंह भी सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। दोनों मंगलवार को दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाग लेंगे।
यह बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े हालिया विवाद, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं।
Himachal Pradesh News Today
हिमाचल की पंचायतों में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा, 3758 पंचायतों के लिए एजेंडा जारी
