cm sukhu
Himachal Pradesh Employees DA: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त देने का एलान किया है। शनिवार को मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ कर्मचारी डीए की मांग कर रहे हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब पटरी पर आ रही है और सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर संवेदनशील है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहार के समय उन्हें राहत दी जाएगी और उम्मीद है कि उनकी दिवाली खुशी से मनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर अतिरिक्त राजस्व जुटाया है और इससे कर्मचारियों-पेंशनरों की देनदारियां पूरी करने में मदद मिली है। सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री के इस एलान से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए की किस्त मिलने की उम्मीद जगी है।
हिमाचल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 6 अक्तूबर को अटल टनल का करेंगी दौरा
