हिमचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम मनाली द्वारा एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, कटराईं वार्ड नंबर-2 में पोलिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त चंदर मणि, तकनीशियन आईएआरआई आरएस कटराईं को निर्धारित समय और स्थान पर चुनाव ड्यूटी के लिए उपस्थित होना था, लेकिन उनके ड्यूटी पर रिपोर्ट न करने की शिकायत मिली है।
नोटिस में कहा गया है कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्य में अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही माना गया है। संबंधित कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय के भीतर जवाब नहीं मिलने पर यह माना जाएगा कि कर्मचारी के पास अपने बचाव में कुछ कहने को नहीं है, जिसके बाद चुनाव नियमों और सरकारी निर्देशों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल के मुख्य सचिव बने संजय गुप्ता, रिटायरमेंट से 4 दिन पहले सरकार ने दिया तोहफा
