भारत ने पाकिस्तान पर वाटर स्ट्राइक कर दी है। आने वाले समय में पड़ोसी मुल्ख बूंद-बूंद के लिए तरसेगा। खासतौर पर गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचेगा। केंद्र सरकार ने चिनाब-ब्यास लिंक टनल प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत चिनाब नदी का पानी टनल से ब्यास नदी में पहुंचाया जाएगा। ऐसा करने से गर्मी के दिनों में हिमाचल के पड़ोसी राज्यों में पानी की किल्लत दूर होगी।
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति के बर्फीले पहाड़ों के बीच एक ऐसी इंजीनियरिंग क्रांति होने जा रही है, जो आने वाले समय में देश के भूगोल और जल-नीति को बदलकर रख देगी। राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) द्वारा घोषित 2352.17 करोड़ रुपये का चिनाब-ब्यास लिंक टनल प्रोजेक्ट केवल कंकरीट और टनल का ढांचा नहीं है, बल्कि यह आधुनिक भारत की एक ऐसी महात्वाकांक्षी योजना है जो रेगिस्तान की प्यास बुझाने से लेकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की धड़कनें बढ़ाने तक का माद्दा रखती है।
हिमाचल प्रदेश में बढ़ेगा ट्रक भाड़ा, बस ऑपरेटर भी किराया वृद्धि की तैयारी में
