हिमाचल प्रदेश में बढ़ेगा ट्रक भाड़ा, बस ऑपरेटर भी किराया वृद्धि की तैयारी में

petrol diesel

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद ट्रक ऑपरेटर भाड़ा बढ़ा रहे हैं, जबकि बस ऑपरेटर 30 मई के बाद किराये पर फैसला लेंगे। ट्रक आपरेटरों ने कुछ दिन चार प्रतिशत तक किराया बढ़ाने के संबंध में उद्योग विभाग को लिखित में प्रस्ताव भेजा था, अब फिर आपरेटरों ने मालभाड़े में तीन प्रतिशत की वृद्धि की बात कही है। मालभाड़े में वृद्धि के बाद उद्यमी भी उत्पादों के दाम बढ़ा सकते हैं। औद्योगिक क्षेत्रों का फार्मूला है कि अगर डीजल एक रुपये बढ़ता है तो उद्योग ट्रक संचालकों को 30 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल के हिसाब से मालभाड़ा बढ़ाकर देते हैं।

 

द बीत एरिया गुड्स करियर कोआपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी टाहलीवाल के महासचिव अशोक राणा का कहना है कि एक सप्ताह पहले लगभग चार प्रतिशत के करीब किराया बढ़ाया था। अब तीन प्रतिशत किराया और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए बैठक रखी गई है। जिला प्राइवेट बस आपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष महेंद्र मनकोटिया का कहना है कि निजी बस संचालकों की प्रादेशिक पदाधिकारियों से चर्चा हुई है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन 30 मई के बाद सामूहिक बैठक कर किराया बढ़ोतरी पर निर्णय लिया जाएगा।

Cervical Cancer: एचपीवी वैक्सीन लगवाए बिना विदेश नहीं जा पाएंगी बेटियां, सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!