Himachal Cabinet Meeting: 30 दिसंबर को होगी हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक

CABINET

Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश सरकार नववर्ष से पहले कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। इसी के तहत 30 दिसम्बर को राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी। इस दौरान कई अहम मामलों पर मोहर लग सकती है। सूचना के अनुसार कैबिनेट बैठक में तारादेवी-शिमला रोपवे परियोजना के अलावा 100 सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों का सब कैडर बनाने के प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। इस तरह कैबिनेट की पिछली बैठक में सरकार ने भर्ती निदेशालय से विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों का रिकार्ड मांगा था।

ऐसे में उस आधार पर कुछ सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति भी प्रदान की जा सकती है। इसके साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाने के संबंध में भी प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में आ सकता है। इससे माना जा रहा है कि विपरीत परिस्थितियों में सरकार पंचायत चुनाव का कार्यकाल कुछ महीने बढ़ाने के प्रस्ताव के तहत प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय ले सकती है। वहीं देखा जाए तो तारादेवी-शिमला रोपवे प्रोजैक्ट बार-बार सिंगल टैंडर आने से स्वीकृत नहीं हो पा रहा है।

 

प्रशासनिक नियमों के तहत किसी भी परियोजना के लिए 3 निविदाएं आना आवश्यक है, लेकिन तारादेवी-शिमला रोपवे परियोजना के लिए बार-बार एक ही कंपनी निविदा प्रक्रिया में भाग ले रही है। ऐसे में परियोजना शुरू होने में देरी को रोकने के लिए सरकार कैबिनेट बैठक में इस रोपवे परियोजना को स्वीकृति प्रदान का सकती है। 2,150 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत की तारादेवी-शिमला रोपवे के लिए विश्व समुद्रा कंपनी क्वालीफाई हुई है।

 

HRTC BOD MEETING: HRTC कर्मियों को 31 मार्च तक मिलेगा 3 फीसदी डीए

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!