Shimla Winter Carnival 2025: हिमाचल में बनेंगे 27 नए ईको टूरिज्म स्थल

cm sukhu

Shimla Winter Carnival 2025: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में ईको टूरिज्म का विकास करेंगे, ताकि प्रकृति भी संरक्षित रहे और पर्यटक भी नेचर के करीब आकर लुत्फ उठा सकें। रिज पर शिमला विंटर कार्निवल का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 27 नई ईको टूरिज्म साइट्स विकसित करने जा रही है और इनके आबंटन अतिशीघ्र कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल समूचे देश को स्वच्छ हवा और पानी उपलब्ध करा रहा है और सरकार इस दिशा में और बेहतर प्रयास करेगी, ताकि पर्यटन भी सबसे बढिय़ा हिमाचल का हो। वर्तमान सरकार 11 ईको टूरिज्म स्थलों का आबंटन कर चुकी है। 

हिमाचल में बनेंगे 27 नए ईको टूरिज्म स्थल

सुक्खू ने कहा कि पिछले दो साल में सरकार ने छह करोड़ का राजस्व ईको टूरिज्म से अर्जित किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इससे पहले नगर निगम द्वारा आयोजित शिमला विंटर कार्निवल की सांस्कृतिक परेड को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गेयटी में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी और टाउन हाल के समीप महानाटी और होम गार्ड इंटर बटालियन बैंड प्रतिस्पर्धा का अवलोकन भी किया।

[the_ad id=”1305″]

 

साथ ही मेयर और पार्षदों के साथ नाटी में भी हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री ने चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम के साथ आयोजित कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्निवाल के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से संवाद भी किया और उनके अनुभव जाने। इस अवसर पर श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने अभूतपूर्व सौंदर्य से नवाजा है। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जहां आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है, वहीं प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष पहल की जा रही है।

[the_ad id=”1305″]

 

पर्यटकों के आवागमन में हर वर्ष बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि होम-स्टे को प्रोत्साहित करने के लिए होम-स्टे के लिए ब्याज पर अनुदान योजना आरंभ की गई है। होम-स्टे पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल आरंभ किया गया है। पर्यटन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद का गठन किया गया है।

 

Himachal Cabinet Meeting: 30 दिसंबर को होगी हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक

 

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *