हिमाचल प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले प्रशासनिक फेरबदल किया। एसडीएम कोटली असीम सूद को अब आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड कांगड़ा के पद पर तैनाती दी गई है। वह अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एचएएस मनीष कुमार सोनी को भारमुक्त करेंगे। वहीं, सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल को एसडीएम सिविल कोटखाई लगया गया है।
Transfers in Himachal Pradesh: सरकार ने कई अधिकारियों को बदला
सरकार ने 5 सहायक आयुक्त विकास एवं बीडीओ के भी तबादला आदेश जारी किए है। सहायक आयुक्त विकास एवं बीडीओ धर्मपुर प्रवीण कुमार को अब सहायक आयुक्त विकास एवं तहसीलदार कल्पा लगाया है।
अंशु चंदेल को कांगड़ा के सुरानी से बदलकर खुंडियां, कार्तिकेय शर्मा को शिमला के टुटू से जुन्गा, डाॅ. अभिषेक सिंह ठाकुर को शिलाई से संगड़ाह और बबिता धीमान को बिलासपुर से बदलकर सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार रामशहर नियुक्त किया गया है।
