Himachal Pradesh Weather: 10 दिसंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, ठंड बढ़ेगी, पारा गिरने की संभावना

weather

 हिमाचल प्रदेश में सूखे की मार से बागवान और किसान परेशान हो रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि राज्य में 10 दिसंबर तक पूरा ड्राई स्पैल जारी रहेगा। लगातार सूखे मौसम के बीच पहाड़ों में रातें और ज्यादा सर्द होने लगी हैं, जबकि दिन के तापमान में भी गिरावट का दौर जारी है।

 

मौसम केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान ताबो में -7.0 डिग्री दर्ज हुआ, जो सीजन के शुरुआती दौर की कड़ाके की ठंड को साफ दिखा रहा है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई जबकि पांवटा साहिब का अधिकतम तापमान 27 डिग्री पहुंचा।

 

 

कई जगहों पर सुबह-सुबह घना से लेकर हल्का कोहरा छाया रहा। बिलासपुर में जहां विजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंच गई, वहीं मंडी और सुंदरनगर में भी मध्यम व उथला कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और पूरे राज्य में 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक लगातार ड्राई स्पेल बने रहने की पूरी संभावना है।

 

ऐसे में पर्वतीय जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है तथा उच्च पर्वतीय इलाकों में पाला पडऩे की संभावनाएं बढ़ेंगी। सूखे मौसम के चलते सुबह और शाम की ठंड तेजी से बढ़ रही है।

 

Transfers in Himachal Pradesh: सरकार ने कई अधिकारियों को बदला

Himachal Pradesh Weather

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!