Himachal weather : हिमाचल में कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ

Screenshot 20240607 235806 Chrome02

हिमाचल प्रदेश मे पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद वीरवार से राज्य के अधिकांश स्थानों में धूप खिलने से अचानक बढ़ी सर्दी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा कि 14 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में दो से चार और अधिकतम तापमान में छह से 10 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्का हिमपात होने की संभावना रहेगी।

बुधवार को गोंदला में 30 सेंटीमीटरकेलंग में 15, हंसा में पांच व कुकुमसेरी में 3.2 सेंटीमीटर हिमपात हुआ। शिमला शहर, जुब्बड़हट्टीसुंदरनगरमुरारी देवी व पालमपुर में आंधी चली। भारी वर्षा से और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से केलंग व कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया।

केलंग में माइनस 2.1 व कुकुमसेरी में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 10 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के बाद गुरुवार से हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर धूप खिलेगी, जिससे अचानक बढ़ी सर्दी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!