Himachal: प्रदेश में शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर रोक बरकरार

school teacher

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर रोक जारी रहेगी। सिर्फ युक्तिकरण और आवश्यक मामलों में ही तबादले पर गौर किया जाएगा। एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों से तबादले नहीं होंगे। शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में आपसी सहमति से ट्रांसफर वाले मामलों पर भी विचार नहीं होगा।

 

स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने मार्च के बाद भी सामान्य तबादलों पर नहीं करने का फैसला लिया है। उधर, स्कूलों में अब मौसम के हिसाब से छुट्टियां होंगी। क्षेत्रवार छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

शनिवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए गए। अब 30 किलोमीटर से कम दायरे में भी शिक्षकों के तबादले नहीं होंगे। एक स्कूल में दो साल सेवा देना अनिवार्य रहेगा। प्रदेश के हार्ड क्षेत्रों से तबादले करवाने के लिए रिलीवर की शर्त की पालना सुनिश्चित करनी होगी। स्कूलों में 1 से 30 अप्रैल तक शिक्षकों के तबादले प्रस्तावित थे।
तबादलों के चलते बढ़ने वाली व्यस्तताओं और स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका के चलते अब सामान्य तबादले नहीं करने का फैसला लिया गया है। बीते वर्ष सरकार ने शिक्षा विभाग में सालभर होने वाले तबादलों पर रोक लगाने का फैसला लिया था। युक्तिकरण के तहत जिन स्कूलों में जरूरत से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं, उनकी सूचियां बनकर तैयार हैं। इन्हें रिक्त पदों वाले स्कूलों में भेजा जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!