Himachal: ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में नहीं होंगी 1 से 4 अप्रैल तक छुट्टियां

SIKSHA VIBHAG

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 1 से 4 अप्रैल तक छुट्टियां नहीं होंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। 1 अप्रैल से इन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इन स्कूलों में 1 से 4 अप्रैल तक छुट्टियां होने की बात कही जा रही थी। शनिवार को निदेशालय ने इन बातों पर विराम लगाते हुए छुट्टियां नहीं होने की अधिसूचना जारी की है।

[the_ad id=”1304″]
निदेशालय ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सरकारी स्कूलों में छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव के चलते अब परीक्षा परिणाम के बाद 1 से 4 अप्रैल तक ब्रेक नहीं मिलेगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं।Himachal: प्रदेश में शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर रोक बरकरार

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *