Breaking News: हिमाचल प्रदेश में 12 से 20 पैसे तक घटीं बिजली दरें

HPSEB

हिमाचल में बिजली की दरें प्रति यूनिट 12 से 20 पैसे तक कम कर दी गई हैं। शुक्रवार को राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एनर्जी टैरिफ को घटाकर नई दरें जारी कीं। घरेलू दरें 15 पैसे प्रति यूनिट, व्यावसायिक दरें 12 पैसे और छोटे, मध्यम व बड़े उद्योगों की दरें 20 पैसे तक घटाई गई हैं।

[the_ad id=”1301″]

 

घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाले सब्सिडी का नई दरों में कोई उल्लेख नहीं है। सरकार से सब्सिडी नहीं मिली तो घरेलू उपभोक्ताओं को 1.73 रुपये प्रति यूनिट तक महंगी बिजली मिलेगी। आयोग ने बिजली के फिक्स्ड डिमांड चार्ज में कोई भी बदलाव नहीं किया है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।बिजली बोर्ड ने 8403 करोड़ रुपये का वार्षिक खर्च होने का हवाला देते हुए आयोग के पास याचिका दायर की थी।

 

 

आयोग ने बोर्ड की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश में बिजली की सप्लाई की औसत 6.76 पैसे प्रति यूनिट तय की है। आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं के एक स्लैब को खत्म कर दिया है। पहले 126 से 300 और 300 यूनिट से अधिक के दो स्लैब होते थे। इन्हें मर्ज करते हुए 126 से अधिक खपत का एक ही स्लैब बना दिया है।

[the_ad id=”1304″]
अब शून्य से 125 और 126 से अधिक के दो ही स्लैब में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें होंगी। इन सभी स्लैब में सरकार पहले सब्सिडी देकर बिजली दरों को सस्ती करती थी। इस बार आयोग की ओर से जारी दरों में सब्सिडी का कोई भी उल्लेख नहीं किया गया है।
125 यूनिट से कम खपत वाले उपभोक्ताओं से अभी तक बिल वसूली नहीं होती है। शुक्रवार को जारी हुई नई दरों में निशुल्क बिजली देने का भी कोई उल्लेख नहीं है। घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी सभी बिजली कनेक्शनों पर मिलेगी या एक कनेक्शन पर, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
[the_ad id=”1304″]

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *