हिमाचल प्रदेश में करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने के नियम बदलेंगे। कैबिनेट सब कमेटी 15 दिन में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायकों ने पात्रों को नौकरी नहीं मिलने का मामला उठाते हुए सरकार को घेरा तो मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी विपक्षी सदस्यों को खूब खरी खोटी सुनाई।
कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष रोहित ठाकुर ने 15 अप्रैल से पहले रिपोर्ट तैयार होने का सदन में आश्वासन दिया। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार करुणामूलक आधार पर सभी पात्राें को समयबद्ध नौकरी देगी। मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिशों के आधार पर नौकरी दी जाएगी।



