Honor to the kings who cooperated during the rebellion of 1857
1857 ई. के विद्रोह के दौरान सहयोग करने वाले राजाओं को सम्मान-
बुशहर के राजा शमशेर सिंह के विद्रोह को नजर अंदाज करने के अलावा जसवाँ के विद्रोही राजा, रणसिंह को अल्मोड़ा जेल से मुक्त कर जसवाँ में जागीर प्रदान की गई। दत्तारपुर के राजा जगत सिंह के पुत्र देवी सिंह को अल्मोड़ा जेल से रिहा किया गया। नूरपुर के राजा वीर सिंह की वार्षिक पेंशन दुगनी कर दी गई।

बाघल के राणा कृष्ण सिंह को ‘राजा’ की उपाधि से सम्मानित किया गया तथा उसके भाई जय सिंह को ‘खिल्लत’ प्रदान की गई। क्योंथल के राणा संसारसेन को “राजा” की उपाधि से सम्मानित किया गया और ‘खिल्लत’ प्रदान की गई। धामी के राणा गोवर्धन सिंह का आधा नजराना माफ कर दिया गया। मण्डी, सिरमौर, कहलूर, जुब्बल और चम्बा के शासकों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
HP History : 1857 के विद्रोह के दौरान सहयोग करने वाले राजाओं को सम्मान
Himachal History : 1857 के विद्रोह से पूर्व की घटना
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here





