संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर को ”विश्व ध्यान दिवस” World Meditation Day घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्ताव में भारत, श्रीलंका, नेपाल, मेक्सिको, लिकटेंस्टीन और अंडोरा ने अहम भूमिका निभाई।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने शुक्रवार को ”एक्स” पर अपने पोस्ट में कहा, “भारत ने 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने में अहम भूमिका निभाई थी। मुझे खुशी है कि भारत और कोर ग्रुप के अन्य देशों ने आज संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करने में मार्गदर्शन किया।”
[the_ad id=”1301″]

उन्होंने कहा कि समग्र मानव कल्याण में भारत का नेतृत्व हमारी सभ्यतागत कहावत वसुधैव कुटुम्बकम से उपजा है – पूरा विश्व एक परिवार है। 21 दिसंबर शीतकालीन संक्रांति का दिन है जो भारतीय परंपरा में उत्तरायण की शुरुआत है। वर्ष का एक शुभ समय, विशेष रूप से आंतरिक चिंतन के लिए।
भारत ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी जो ग्रीष्म संक्रांति का दिन है। एक दशक में यह एक वैश्विक आंदोलन बन गया है जिसके कारण दुनिया भर में आम लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।
[the_ad id=”1301″]
National Panchayat Awards : हिमाचल की दो पंचायतों को नेशनल अवार्ड