Himachal PWD ने चकाचक कीं 2663 KM सडक़ें, जून तक सडक़ सुविधा से जोड़े 83 गांव

ROAD NHAI

मौजूदा सरकार के तहत, राज्य में 2,663 किलोमीटर सड़कों को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने इस साल जून तक राज्य के 83 गांवों को सड़क नेटवर्क से सफलतापूर्वक जोड़ दिया है। वहीं विभाग ने 1647 जीव एवल और 136 किमी मोटरएवल सडक़ों का निर्माण भी इस अवधि में किया हैइन कार्यो हेतू करोड़ों रूपयों की धनराशि खर्च की गई हैलोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने प्रदेश में सुक्खू सरकार के बनते ही तीन माह की अवधि में 403 किलोमीटर लंबी सडक़ों की टायरिंग की।

 

जिसके अगले 12 महीनों में लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश भर में 925 किलोमीटर और वर्ष 2024-25 में 1079 किलोमीटर सडक़ों को चकाचक करने का काम अंजाम तक पहुंचाया हैइसी तरह मार्च 2025 से जून माह तक की अवधि में पीडब्लयूडी ने राज्य भर में कुल 265 किलोमीटर लंबाई की सडक़ों पर टायरिंग के कार्य को पूरा कर लिया हैकुल-मिलाकर सुक्खू सरकार की इस समयावधि तक लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश भर में 2663 किलोमीटर लंबाई की सडक़ों पर टायरिंग की जा चुकी है

Himachal Pradesh PWD has repaired 2663 km of roads and connected 83 villages with road connectivity by June.

हिमाचल में बनेगें दो नए बस अड्डे, व्यवसायिक परिसर व पार्किंग का भी होगा निर्माण

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!