APL राशनकार्ड धारकों को झटका, आटे के कोटे में हुई 1किलो की कटौती

ration depot

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में इस माह एपीएल राशनकार्ड धारकों के आटे के कोटे में कटौती की गई है। एपीएल और एपीएल आयकर दाता परिवारों के आटे के कोटे में एक किलो की कटौती हुई है। इस माह 13 किलो आटा मिलेगा। इससे पहले प्रति राशनकार्ड पर 14 किलो आटा दिया जाता था।

 

आटे की कटौती से इन परिवारों को झटका लगा है। वहीं, सरसों के तेल और चने की दाल मिलने पर भी अभी संशय बना हुआ है। पिछले माह भी राशनकार्ड धारकों को सरसों का तेल डिपुओं में नहीं मिला था। इसके चलते लोगों को महंगे दामों पर तेल खरीदना पड़ा।

उपभोक्ताओं को चने की दाल भी डिपुओं में नहीं मिली। चावल के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रति राशनकार्ड पर चावल छह किलो मिलेंगे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उचित मूल्य की दुकानों के लाखों उपभोक्ताओं को बाजार से काफी सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। इसमें तीन दालें, चावल सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं। राशन की मात्रा में कमी किए जाने से एपीएल परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

 

हिमाचल में बिकने वाली शराब की बोतलों पर लगेंगे होलोग्राम

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!