मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सहारा योजना और हिमकेयर योजना की विस्तृत समीक्षा के दौरान कहा कि हिम केयर योजना के तहत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्राइवेट वार्ड में इलाज की अनुमति दी जाएगी।
हिम केयर योजना के अंतर्गत पंजीकरण के समय लाभार्थियों का सत्यापन फेस रिकॉगनेशन आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सहारा योजना का लोकल ऑडिट करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के सत्यापन के लिए जिला स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा।
सीएम सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस क्षेत्र से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने सहारा योजना के लाभार्थियों को हिम परिवार पोर्टल से जोडऩे के निर्देश भी दिए। उन्होंने हिम केयर योजना के तहत विभिन्न मापदंडों और बजट के बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिम केयर योजना के अंतर्गत पंजीकरण के समय लाभार्थियों का सत्यापन फेस रिकॉगनेशन आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए स्वास्थ्य और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा हिम केयर योजना के डाटा का विश्लेषण कर प्रदेश में विभिन्न बीमारियों की स्थिति जानने और स्वास्थ्य क्षेत्र में नीति निर्माण के लिए किया जाएगा। उन्होंने हिमकेयर योजना के तहत निजी अस्पतालों की देय राशि का भुगतान करने के निर्देश भी दिए।
हिमाचल शिक्षा निदेशालय की जांच कमेटी पहुंची धर्मशाला कॉलेज, एक-एक की ली लिखित स्टेटमेंट



