हिमाचल शिक्षा निदेशालय की जांच कमेटी पहुंची धर्मशाला कॉलेज, एक-एक की ली लिखित स्टेटमेंट

KANGRA

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला कॉलेज की छात्रा के मौत मामले में शिक्षा उच्च निदेशालय की कमेटी संस्थान में पहुंची। धर्मशाला कॉलेज में छात्रा के साथ पढ़ने वाली छात्राओं सहित द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राएं कॉलेज में पहुंची। कमेटी ने एक-एक स्टूडेंट का लिखित बयान दर्ज किया। इस दौरान छात्राओं के बयान ने चौंका दिया। कुछ ऐसी छात्राएं भी धर्मशाला कॉलेज पहुंचीं जो अब यहां नहीं पढ़ रही हैं। लेकिन वे प्रो. अशोक कुमार के पास पढ़ी हैं।

छात्राओं का कहना है कि वह प्रो. अशोक कुमार के समर्थन में आई हैं। यहां पर छात्र व छात्राओं ने अपनी लिखित स्टेटमेंट दी है। जांच कमेटी ने धर्मशाला कॉलेज के लोन में धूप में बैठकर एक एक छात्र व छात्रा से बात की और उनके लिखित बयान लिए। कमेटी ने मीडिया से कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। टीम सुबह दस बजे कॉलेज पहुंच गई थी।

हिमाचल में BPL सूची से नाम कटने पर भड़के लोग, सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!