प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: QR कोड से मिलेगी ग्रामीण सड़कों की पूरी जानकारी

PMGSY

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत गांवों में बनने वाली और बन चुकी सडक़ों की जानकारी अब लोगों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटकर नहीं लेनी पड़ेगी। सडक़ के किनारे लगाए जाने वाले सिटीजन इन्फॉर्मेशन बोर्ड पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन करते ही संबंधित सडक़ परियोजना की पूरी जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध हो जाएगी।

राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी ने हिमाचल प्रदेश समेत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। एजेंसी ने पीएमजीएसवाई की चिह्नित सडक़ परियोजनाओं के लिए क्यूआर कोड तैयार किए हैं। इन क्यूआर कोड को मौके पर लगाए जाने वाले सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

 

क्यूआर कोड स्कैन करने पर ग्रामीणों को संबंधित सडक़ के लिए स्वीकृत बजट, अब तक हुए खर्च, सडक़ की निर्धारित लंबाई, निर्माण कार्य की प्रगति और काम पूरा करने की तय समयसीमा समेत अन्य जरूरी जानकारी मिल सकेगी।

PMGSY
PMGSY

अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सूचना बोर्ड पर क्यूआर कोड सही तरीके से लगाया गया है और मोबाइल फोन से आसानी से स्कैन हो रहा है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद राज्य स्तर पर इसका प्रमाण पत्र भी एनआरआईडीए को भेजना होगा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ई. एनपी सिंह ने बताया कि गांवों में बनने वाली पीएमजीएसवाई की सडक़ों की सही और पूरी जानकारी लोगों को उपलब्ध करवाने के लिए सडक़ किनारे लगाए जाने वाले सूचना बोर्ड पर क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य किया गया है।

हिमाचल की 798 पंचायतों ने नहीं किया VB-G RAM G का काम, BDO को फटकार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में QR कोड का क्या उपयोग है?

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क किनारे लगाए गए सूचना बोर्ड पर QR कोड दिया जाएगा। इसे स्कैन करके ग्रामीण सड़क से जुड़ी परियोजना की जानकारी, निर्माण विवरण और अन्य संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्या है?

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना यानी PMGSY ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित केंद्र सरकार की प्रमुख ग्रामीण सड़क योजना है।

 

सड़क पर लगे QR कोड को कैसे स्कैन करें?

मोबाइल फोन के कैमरा या QR कोड स्कैनर से सड़क किनारे लगे सूचना बोर्ड पर दिए गए QR कोड को स्कैन किया जा सकता है। इसके बाद संबंधित परियोजना की उपलब्ध ऑनलाइन जानकारी देखी जा सकेगी।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!