हिमाचल प्रदेश मे नारी सेवा सदन / State Home
उद्देश्यः 50 वर्ष से कम आयु की बेसहारा महिलाओं को आश्रय देकर उन्हें पुनर्वासित करना।
पात्रताः बेसहारा, असहाय, परित्यक्त एवं ऐसी महिलाएं जो नैतिक खतरे में हों।
प्रवेश हेतु प्रक्रियाः पात्र महिलाएं नारी सेवा सदन में प्रवेश पाने हेतु निर्धारित प्रपत्र पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवेदन कर सकती हैं जो अपनी रिपोर्ट सहित निदेशक महिला एवं बाल विकास को प्रवेश के लिए भेजेंगे।
सहायताः पात्र महिलाओं को सदन में निःशुल्क भोजन, आवास, शिक्षा तथा प्रशिक्षण इत्यादि की सुविधाएं दी जाती हैं। सदन छोड़ने के उपरान्त उन्हें 20,000/- रु0 की पुनर्वास सहायता या शादी के लिए पात्र महिलाओं को 51,000/- रु० का विवाह अनुदान दिया जाता है।
सम्पर्क अधिकारीः जिला कार्यक्रम अधिकारी/ बाल विकास परियोजना अधिकारी ।
प्रदेश में संचालित नारी सेवा सदनः मशोबरा (शिमला) Nari Seva Sadan
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here




