हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर क्षेत्र में नाबालिग बेटी के गर्भवती होने के मामले से जुड़ी जांच के बीच सौतेले पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग बेटी से जुड़ा पोक्सो एक्ट का मामला बीते 1 अक्तूबर का है। आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें लिखा है कि लोग बातें कर रह हैं कि बेटी के साथ गलत काम हो गया है। इससे दुख हो रहा है। अपनी मर्जी से सब कर रहा हूं और परिवार को तंग न किया जाए।




