Himachal: आउटसोर्स आधार पर नियुक्त Computer Teachers को नियमित करने का मामला लटका, हाईकोर्ट जाएगी हिमाचल सरकार

HP GOVT

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों(Computer Teachers) को नियमित करने का मामला लटक गया है। सरकार हाईकोर्ट के आदेश को डबल बैंच में चुनौती देगी। शिक्षा विभाग ने विधि विभाग की राय मांगी थी। विधि विभाग ने डबल बैंच में चुनौती देने के निर्णय को सही करार दिया गया है।

मंगलवार को विधि विभाग से यह फाइल वापस आई, जिसके बाद विभाग ने इस मामले में आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसको लेकर चुनौती दी जाएगी। कहा गया है कि ये शिक्षक आउटसोर्स के आधार पर नियुक्त किए गए हैं। हालांकि इनका कार्यकाल काफी लंबा है,

 

लेकिन अन्य विभागों में इसी आधार पर जो कर्मचारी नियुक्त हैं, वे भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। आने वाले दिनों में कानूनी मामले और ज्यादा बढ़ेंगे, इसलिए इसे चुनौती देने का निर्णय लिया गया है।

 

NTT recruitment : हिमाचल में 6,297 पदों पर एनटीटी भर्ती लटकी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!