हिमाचल में वर्ष 2020 से 2025 के बीच आग की बड़ी घटनाओं ने जानमाल को भारी नुकसान पहुंचाया है। पांच वर्ष में प्रदेश के विभिन्न जिलों में आग की बड़ी घटनाओं में करीब 22 लोगों की मौत व 50 से अधिक घायल हुए हैं। इसके साथ ही 55 से अधिक घर व अन्य ढांचे राख हुए हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में लगी आग से करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हुई है। जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के शिष्टवारी गांव में आग लगने से सात घर जल गए थे और एक व्यक्ति की मौत व दो लोग झुलस गए थे।
जिला कुल्लू के मलाणा गांव में वर्ष 2021, बंजार के टांडी गांव में 2025 व झनियार क्षेत्र में आग की घटनाओं में 48 से अधिक घर व ढांचे जलने से 10 करोड़ रुपये से अधिक नुकसान हुआ था। चंबा जिले के तीसा में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था।
ऊना जिले के बाथू औद्योगिक क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री व अंब में झुग्गियों में आग लगने से 10 लोगों की मौत और 14 लोग घायल हुए थे। बद्दी में एनआर एरोमा फैक्ट्री में आग लगने से सात लोगों की मौत और 31 लोग घायल हुए थे। साथ ही करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था।
Himachal MLA Priority Meeting: विधायकों से पूछेगी हिमाचल प्रदेश सरकार, कैसे रोकी जाए फिजूलखर्ची



