Himachal MLA Priority Meeting: विधायकों से पूछेगी हिमाचल प्रदेश सरकार, कैसे रोकी जाए फिजूलखर्ची

himachal cm

हिमाचल प्रदेश सरकार विधायकों से पूछेगी कि फिजूलखर्ची को किस तरह से रोका जाए। बैठकों में विधायकों से वर्ष 2026-27 में फिजूलखर्ची रोकने के उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने और बेहतर प्रशासन के बारे में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी। यह सुझाव विधायक प्राथमिकता बैठक में दिए जाएंगे। यह बैठक 4 और 5 फरवरी को बुलाई गई है।

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक 4 और 5 फरवरी को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में होगी। 4 फरवरी को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कांगड़ा, कुल्लू और अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक सोलन, चंबा, बिलासपुर, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला के विधायकों के साथ बैठक होगी।

 

5 फरवरी को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक शिमला और मंडी जिला और अपराह्न 2 से 5 बजे तक ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों के साथ बैठक की जाएगी। इन बैठकों में वार्षिक बजट 2026-27 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

Himachal News: पॉलीटेक्निक संस्थानों में पदोन्नति से होगी अब प्राचार्यों की नियुक्ति

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!