चंबा में एचआरटीसी के अनुभाग अधिकारी पर वित्तीय अनियमित्ताओं के आरोपों पर अब एचआरटीसी के चालक-परिचालकों और निगम प्रबंधन के बीच टकराव की बढ़ गया है। अनुभाग अधिकारी पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए निगम की चालक परिचालक यूनियन ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनुभाग अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है।
राजधानी शिमला में धरने प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आठ अक्तूबर से चंबा में और नौ अक्तूबर से पूरे प्रदेश में बसों का चक्का जाम किया जाएगा। मंगलवार को ड्राईवर यूनियन अध्यक्ष व यूनियन पदाधिकारियों ने शिमला मुख्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि चंबा के अनुभाग अधिकारी लगातार वित्तीय अनियमितताएं कर रहे हैं और इसका खामियाजा परिचालकों को भुगतना पड़ रहा है।
हिमाचल बिजली बोर्ड में दिव्यांग बैकलॉग पदों का ब्यौरा तलब, 3 दिन में रिपोर्ट के निर्देश