HP Tech Board: पॉलिटेक्निक और डी-फार्मेसी की परीक्षाएं आठ दिसंबर से

exam

HP Tech Board। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में आठ दिसंबर से होने वाली पॉलिटेक्निक की इंजीनियरिंग और डी-फार्मेसी परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि परीक्षाओं के लिए कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

 

 

इनमें सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों के 9,600 एन-2007, एन-2017, एन-2022 और डी-फार्मेसी के नियमित तथा री-अपीयर श्रेणी के लगभग 9,600 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। पासआउट री-अपीयर छात्र अपना एडमिट कार्ड छात्रों के डैशबोर्ड में लॉगइन कर डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि अध्ययनरत छात्र अपना एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से पहले संबंधित संस्थान से प्राप्त कर सकेंगे।

 

HPU Shimla: एचपीयू ने दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!