HPU Shimla: एचपीयू ने दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी

HPU SHIMLA

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU Shimla) ने दिसंबर 2025 में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। कंडक्ट ब्रांच के अनुसार पीजीडीसीए, एमएड, एमएससी डाटा साइंस व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 12 दिसंबर से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं शाम 2 बजे से 5 बजे तक होंगी। पीजीडीसीए प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 20 दिसंबर तक चलेंगी।

 

 

निर्धारित विषयों में प्रोग्रामिंग इन सी, डाटा एंड फाइल स्ट्रक्चर, सिस्टम एनालिसिस एंड डिजाइन, ऑपरेटिंग सिस्टम, ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग इन सी प्लस प्लस और डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम शामिल है।

 

प्रदेशभर में 31 परीक्षा केंद्र बनाए

परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें शिमला, सीमा रोहडू, सोलन, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, नाहन, पांवटा साहिब, रिकांगपिओ और रामपुर बुशहर प्रमुख है। एमएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 13, 15, 16, 17, 18 और 20 दिसंबर को होंगी। इसमें शिक्षा का ऐतिहासिक और समाजशास्त्रीय आधार, शोध एवं प्रकाशन नैतिकता, राजनीतिक एवं आर्थिक आधार, सांख्यिकी, शैक्षिक प्रशासन, पाठ्यचर्या निर्माण, शिक्षक शिक्षा और मूल्यांकन जैसे विषय शामिल हैं।

 

एमएड की परीक्षाएं शिमला तथा धर्मशाला के खनियारा केंद्र में होंगी। एमएससी डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की डेटशीट में भी संशोधन किया है। प्रोबेबिलिटी एंड स्टेटिस्टिक्स विषय की परीक्षा जो पहले 2 दिसंबर को प्रस्तावित थी अब 13 दिसंबर को होगी। समय पहले की तरह दोपहर 2 से 5 बजे तक रहेगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि सभी छात्रों को नई डेटशीट के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी है। संशोधित सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!