HPU SHIMLA: एमए, एमपीएड और एमएससी के परिणाम घोषित

RESULT HPU

HPU SHIMLA: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने जून में आयोजित स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी अपने परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपनी आईडी से देख सकते हैं। घोषित परिणामों में एमए फिजिकल एजुकेशन द्वितीय सेमेस्टर रेगुलर बैच में 83.33 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। एमपीएड द्वितीय सेमेस्टर रेगुलर बैच में 93.55 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

 

एमएससी गणित के परिणाम इस बार सबसे बेहतर रहे। एमएससी गणित प्रथम सेमेस्टर सीबीसीएस में 99.79 प्रतिशत और द्वितीय सेमेस्टर सीबीसीएस में 99.78 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं नॉन-सीबीसीएस प्रणाली के अंतर्गत द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम 73.33 प्रतिशत रहा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परिणामों में अनुपूरक मामलों को भी उत्तीर्ण प्रतिशत में शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों और संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों को परिणाम

HP Tech Board: पॉलिटेक्निक और डी-फार्मेसी की परीक्षाएं आठ दिसंबर से

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!