मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।
मंत्रिमंडल बैठक में सड़क सुरक्षा को और मजबूती देने के उद्देश्य से हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 10 इलेक्ट्रिक बाइकों की खरीदने का निर्णय लिया गया।
कांगड़ा जिला में हरिपुर तहसील से हरिपुर और बिलासपुर कानूनगो सर्कलों को विभाजित कर बनखंडी में नया कानूनगो सर्कल बनाने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल ने वन भूमि पर खनिज रियायतों के अनुदान के लिए वन विभाग को आशय पत्र जारी करने का अधिकार प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की।



