हिमाचल के पहले DGP रहे आईबी नेगी का निधन

IB NEGI

हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे आईबी नेगी का बुधवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे और जिला किन्नौर के सांगला गांव के रहने वाले थे। शिमला के खलीणी स्थित अपनी कोठी में उन्होंने सुबह साढ़े 9 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार वीरवार को उनके पैतृक गांव में होगा।

[the_ad id=”1301″]

आईबी नेगी का जन्म 31 अक्तूबर, 1932 को हुआ था। वह प्रदेश से यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर पहले डायरैक्ट आईपीएस अधिकारी बने थे। वह 1958 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और यूपी कैडर से संबंध रखते थे। अपने लंबे और गौरवपूर्ण करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। नेगी ने उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के एडीसी के रूप में भी सेवाएं दीं और नैनीताल व लखीमपुर खीरी में एसपी के रूप में भी कार्य किया। वह लखनऊ में एसपी सीआईडी के पद पर भी रहे।

[the_ad id=”1305″]

नेगी ने वर्ष 1978 में दिल्ली पुलिस आयुक्तालय की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त वह सीआरपीएफ अकादमी माऊंट आबू में उपनिदेशक तथा एसएसबी शिमला में निदेशक के रूप में कार्यरत रहे। उन्हें वर्ष 1986 में हिमाचल पुलिस का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया।

Himachal's first DGP IB Negi passes away
Himachal’s first DGP IB Negi passes away

वह 1990 में अपनी सेवानिवृत्ति तक पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत रहे और प्रदेश के प्रथम डीजीपी बनने का गौरव प्राप्त किया। आईबी नेगी ने 1988 में इंटरपोल सम्मेलन के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उनके विशिष्ट सेवा योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

[the_ad id=”1304″]

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईबी नेगी ने पुलिस में विभिन्न पदों पर बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। वह एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी थे और पुलिस विभाग उनकी अतुलनीय सेवाओं को सदैव याद रखेगा। 

 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *