हिमाचल में प्रशासनिक सीमाओं से एक जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक कोई छेड़छाड़ नहीं करने के आदेश जारी

HP GOVT

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की सभी प्रशासनिक सीमाओं से एक जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक कोई छेड़छाड़ नहीं करने के आदेश दिए हैं। जनगणना कार्य व चुनावी प्रक्रियाओं के चलते सभी जिलों, नगर पालिकाओं, उपमंडलों, राजस्व गांवों, तहसीलों, उपतहसीलों, कस्बों व वार्डों की प्रशासनिक सीमाएं तय अवधि तक स्थिर रहेंगी।

Shongtong project का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा होगा : जगत सिंह नेगी

इस अवधि में न प्रशासनिक इकाइयां बनेंगी और न उनमें संशोधन होगा। इस रोक से नए वार्डों, कस्बों या राजस्व इकाइयों के निर्माण के प्रस्तावों पर अस्थायी रोक लग जाएगी। उपतहसील को तहसील में अपग्रेड करने या नई नगरपालिका का गठन मार्च 2027 में रोक अवधि समाप्त होने तक नहीं हो सकेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

Mandi: सिराज क्षेत्र में कई रूटों पर परिवहन निगम की मिनी बस सेवाएं बहाल

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!