शिक्षा विभाग ने जीरो एनरोलमैंट होने पर 62 सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में साइंस स्ट्रीम बंद कर दिया है, साथ ही इन स्कूलों में कार्यरत लैब अटैंडैंट को अन्य स्कूलों में ट्रांसफर या एडजस्टमैंट करने के निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से जारी इन निर्देशों के तहत बिलासपुर में एक, चम्बा में 7, कुल्लू में 2, किन्नौर में 4, मंडी के 10, शिमला के 20 और सिरमौर के 18 स्कूलों में साइंस स्ट्रीम बंद किया गया है।
विभाग की मानें तो इन स्कूलों में शून्य नामांकन यानि जीरो एनरोलमैंट के कारण साइंस स्ट्रीम को वापस ले लिया गया है। ऐसे में अब इन स्कूलों में लैब अटैंडैंट की सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। इसी कड़ी में लैब अटैंडैंट को अन्य संस्थानों में स्थानांतरित/समायोजित करने को कहा है, जहां इनकी आवश्यकता है।
[the_ad id=”1304″]
एसएमसी का ब्यौरा न भेजने पर जवाब-तलब
शिक्षा विभाग ने किन्नौर, कुल्लू, सिरमौर और ऊना जिलों को एसएमसी शिक्षकों का ब्यौरा न भेजने पर जवाब-तलब किया है। विभाग ने एक सप्ताह के भीतर जिलों को मामले पर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्पष्टीकरण आवश्यक जानकारी के साथ एक सप्ताह के भीतर निदेशालय को प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
[the_ad id=”1305″]
इस मामले में किसी भी तरह की अत्यधिक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। गौर हो कि विभाग ने किन्नौर, कुल्लू, सिरमौर और ऊना जिला उपनिदेशकों को शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में एसएमसी नीति के तहत नियुक्त किए गए शिक्षकों की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक जिलों से यह सूची नहीं भेजी गई है।
[the_ad id=”3700″]
हिमाचल में बदलेगी Mining Policy, विपक्ष से भी लिए जाएंगे सुझाव