हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन देने के लिए 10 जिलों को लगभग 353 करोड़ 72 रुपए की राशि जारी कर दी है। ऐसे में इस सप्ताह लाभार्थियों के खाते में 3 महीने की पैंशन डाल दी जाएगी। प्रदेश में 7,07,228 पैंशनधारकों के खातों में 3 महीने की सामाजिक सुरक्षा पैंशन डाली जाएगी। हालांकि इस दौरान जिन्होंने अभी तक ई-के.वाई.सी. नहीं करवाई है, उन्हें इससे वंचित रहना पड़ सकता है। इस दौरान 1 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है।
Himachal Pradesh government has released approximately ₹353.72 crore to 10 districts for the disbursement of social security pensions. The pension for three months will be credited to the beneficiaries’ accounts this week.



